उत्तराखंडदेहरादूनशासनसामाजिक

गढ़वाल पुलिस का बड़ा एक्शन: 254 वांछितों में से 128 वांछित अपराधी गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार गढ़वाल परिक्षेत्र के जिलों में गंभीर अपराधों में वांधित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने कुल 254 वांछित अपराधियों में से 128 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन पकड़े गए अपराधियों में 3 इनामी अपराधी हैं, वहीं पुलिस द्वारा इन सभी 128 वांछित अपराधियों के विरुद्व कार्रवाई करी गई। पुलिस ने बाकी बचे अपराधियों में से 9 अपराधियों के ऊपर ईनाम घोषित किया है।

संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई है जारी


पुलिस द्वारा कोविड-19 के दौरान पैरोल पर छोड़े गये 7 विचाराधीन बन्दियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने बाद उन्हें जेल भेजा गया, वहीं 16 अभियुक्तों के विरुद्घ 84/85 BNS के तहत कार्यवाही करी गई। जबकि 13 अभियुक्तों की पहचान कर गैंगस्टर एक्ट के तहत उनकी सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई करी जा रही है। इसके अतिरिक्त अन्य 3 अभियुक्तों द्वारा अवैध रुप से अर्जित करी गई लगभग 14.52 लाख रु की संपत्ति NDPS एक्ट के प्राविधान का पालन करते हुए जब्त करी गई। शेष 28 अभियुक्तों जिनके द्वारा अन्य अपराधों के माध्यम से अवैध संपत्ति अर्जित करी गई है उन अभियुक्तों को चिन्हित कर उनकी सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button