उत्तराखंडक्राइमशासनसामाजिक

अल्मोड़ा जिला न्यायालय को दूसरी बम धमकी प्राप्त, अलर्ट मोड पर प्रशासन

उत्तराखंड स्थित अल्मोड़ा जिला न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी प्राप्त हुई है। बता दें कि जिला न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी के स्पैम सेक्शन में एक बार फिर धमकी भरा मेल प्राप्त होने से इलाके में सनसनी फैल चुकी है। वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ चुका है और पुलिस टीम द्वारा न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इस कड़ी में न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत कर दिया गया है। चूंकि इससे पहले भी धमकी भरा मेल प्राप्त हो चुका है लिहाजा ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) को अलर्ट मोड में रखा गया है। न्यायालय के प्रवेश द्वारों पर आने-जाने वाले व्यक्तियों की जांच एवं संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी की गई। जबकि न्यायालय भवन के कोर्ट रूम, रिकार्ड रूम, पार्किंग एरिया व सार्वजनिक स्थलों की बारीकी से जांच की गई। न्यायालय परिसर में अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश भी एसएसपी ने अधिकारियों को दिए हैं। एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने कहा कि न्यायालय परिसर की गरिमा एवं शांति भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी अराजक तत्व के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button