
उत्तराखंड में वसंतोत्सव 2026 को लेकर खासा उत्साह है, प्रत्येक वर्ष की भांति लोग वसंतोत्सव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस क्रम में आज शुक्रवार को उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह ने बताया कि लोकभवन में आगामी 27 फरवरी से 1 मार्च तक वसंतोत्सव का आयोजन किया जाएगा, इस बार वसंतोत्सव की थीम फ्लोरल हीलिंग पर आधारित होगा। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को सुबह 11 बजे कार्यक्रम का उद्धाटन होने के बाद पहले दिन प्रदर्शनी दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। जबकि अन्य दिनों सुबह 9 से शाम 6 बजे तक आमजन के लिए यहां प्रदर्शनी निशुल्क खुली रहेगी।
15 प्रतियोगिताओं के लिए 165 पुरस्कार
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि यह राज्य के इतिहास में पहली बार होगा जब वसंतोत्सव के उपलक्ष पर हैड्रोपोनिक टेक्नोलॉजी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा होगी। साथ ही साथ कट फ्लावर, पोटेट प्लांट, हैंगिंग पॉट्स जैसी 15 मुख्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी, वहीं 55 उपश्रेणी समेत कुल 165 पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा प्रदेष में पुष्प कृषि की नई संभावनाओं का द्वार खोल रही है। वर्तमान समय में पुष्प पर्यटन देहरादून की सांस्कृतिक, आर्थिक और पर्यावरणीय पहचान बन गया है।
इस दौरान उत्तराखंड तकनीकी विवि और आईटीडीए द्वारा एक ऐप के माध्यम से सभी आगंतुकों की संख्या और इमोशनल मैपिंग भी की जाएगी। इस वर्ष पहली बार रिदमिक योगा कार्यक्रम का सजीव प्रदर्शन एनआईईपीवीडी के स्टूडेंट्स करेंगे। फ़ूड कोर्ट में विभिन्न प्रकार के मिलेट्स होंगे। डाक टिकट प्रदर्शनी और आर्ट गैलरी भी होगी। तीन उत्कृष्ट कृषकों, तीन उत्कृष्ट महिला कृषकों को गवर्नर अवार्ड दिया जाएगा। इनके चयन के लिए अलग से समिति का गठन किया गया है।




