उत्तराखंडदुर्घटनादेहरादूनशासनसड़क हादसासामाजिक

उत्तराखंड अल्मोड़ा सड़क हादसा: तल्ला सल्ट 60 मीटर कूपी बैंड पर खाई में गिरी कार, काशीपुर बैंक कर्मी की मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिला स्थित तल्ला सल्ट मोटर मार्ग शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दरअसल, मरचूला क्षेत्र के कूपी बैंड पर एक UK 19 B 0880 नंबर कार स्टेट हाईवे से असंतुलित होकर सीधा 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वहीं स्थानिय पुलिस को हादसे की सूचना राहगीरों द्वारा मिली, लिहाजा पुलिस का राहत व बचाव दल मौके पर पहुंचा।
राहत बचाव दल ने घटनास्थल पहुंच कर कार में फंसे व्यक्ति को ग्रामीणों की सहायता से रेस्क्यू किया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। वहीं हादसे में मरने वाले व्यक्ति की शिनाख्त 35 वर्षीय सुभाष सिंह बिष्ट पुत्र धीरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी कचनालगाजी, बिजलीघर काशीपुर के रूप में हुई। वह मूल रूप से तल्ला पटवारी क्षेत्र के सुनवर्मा गांव, तहसील गुजडू धुमाकोट पौडी गढ़वाल का रहने वाला था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुभाष सिंह पीएनबी बैंक थलीसैड में हेड कैशियर के पद तैनात थे और बीते शुक्रवार शाम सुभाष सिंह बैंक शाखा का कार्य निपटा कर अवकाश के चलते अपने घर काशीपुर लौट रहे थे। लेकिन कूपी बैंड के पास वाहन अनियंत्रित हो खाई में जा गिरा और सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के स्वजन दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम की औपचारिकता कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button