उत्तराखंडनैनीतालशासनसामाजिक

उत्तराखंड नैनीताल जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ता मौके पर, प्रशासन हाई अलर्ट पर

उत्तराखंड के नैनिताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी प्राप्त हुई है। दरअसल, प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया जजेस संगठन को ई-मेल के माध्यम से यह धमकी भेजी गई, जिसमें नैनीताल जिला न्यायालय को निशाना बनाने की बात कही गई है। हालांकि, ई-मेल मिलने के बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर की सघन जांच की जा रही है।

नैनीताल जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष भागवत प्रसाद ने बताया-“ऑल इंडिया जजेस संगठन को एक ई-मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को अवगत करा दिया गया है। फिलहाल पुलिस और बम डिस्पोजल टीम द्वारा न्यायालय परिसर की जांच की जा रही है और सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button