उत्तराखंडदेहरादूनधर्म/संस्कृतिसामाजिकहरिद्वार

धर्मनगरी हरिद्वार में शारदीय कांवड़ की धूम, भगवा भक्तों से सड़कें भक्ति मय

उत्तराखंड स्थित धर्मनगरी हरिद्वार में शारदीय कांवड़ मेले की धूम है, हर ओर बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। दूर-दूर से पहुंच रहे शिव भक्त कांवड़िए हरिद्वार में हर की पैड़ी पर पहुंचकर गंगाजल भर रहे हैं और फिर अपने गंतव्य को लौट रहे हैं। शारदीय कांवड़ यात्रा में पैदल कांवड़िए ज्यादा संख्या में पहुंचते हैं, जो कई दिनों तक पैदल चलते हुए अपने स्थानीय शिवालियों तक पहुंचाते हैं। कंधे पर कांवड़, बदन पर भगवा वस्त्र और पैरों में बंधे घुंघरू की खन-खन से सड़के और हाईवे भी भक्ति मय हो गए हैं।

शारदीय कांवड़ यात्रा में यूं तो दूसरे राज्यों और दूर-दूर से शिव भक्त हरिद्वार पहुंचते हैं। लेकिन पड़ोसी जिलों बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद अमरोहा और उत्तराखंड के कुमाऊं से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं। प्रशासन की ओर से कांवड़ियों के लिए टीन शेड, बिजली, पानी, हेल्थ कैंप और टॉयलेट जैसी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस और अन्य सुरक्षा दल भी तैनात हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button