उत्तराखंडदेश/दुनियाशासनसामाजिक

पश्चिम एशिया संकट में भारत को राहत: 16,000 MT LPG जहाज “जग वसंत” वडीनार पहुंचा

पश्चिम एशिया में संकट के बीच भारत के लिए राहत की एक बड़ी खबर सामने आई है। एलपीजी से भरा ‘जग वसंत’ नाम का एक जहाज गुजरात के वडीनार बंदरगाह पर पहुंच गया है। इस जहाज में लगभग 16,000 मीट्रिक टन एलपीजी लदी है। देश में घरेलू गैस आपूर्ति के लिए इस खेप को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे समय में जब होर्मुज स्ट्रेट क्षेत्र में जोखिम भरी स्थिति बनी हुई है, इस जहाज का सुरक्षित भारत पहुंचना राहत भरा माना जा रहा है।

यह जहाज फिलहाल वडीनार बंदरगाह से लगभग 10 नॉटिकल मील की दूरी पर लंगर डाले खड़ा है। बंदरगाह क्षेत्र के भीतर सुरक्षा और परिचालन उपायों को और भी ज्यादा बढ़ा दिया गया है। जग वसंत जहाज से एलपीजी को “रोज” नाम की छोटी टगबोट में शिफ्ट किया जाएगा। आने वाले दिनों में इस तरह के जहाजों की आवाजाही जारी रहने की उम्मीद है। इस जहाज के आने से गैस आपूर्ति बेहतर होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button