
उत्तराखंड का मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। बीते दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ था, जिससे उमस और तपिश खासा बढ़ गई। दोपहर को गर्म हवाएं आवाजाही और लोगों का जीना मुहाल कर रही थी। शुक्रवार सुबह से ही राजधानी देहरादून में आंशिक बादल छाए रहे और हल्की ठंडी हवाएं चलने लगीं। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड के 5 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी दून में हल्की बूंदाबांदी के आसार भी जताए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज शुक्रवार को देहरादून समेत प्रदेश के 6 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में में बारिश के साथ कहीं-कहीं आकाशीय गरज-चमक और बिजली गिरने के आसार हैं। वहीं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने हवाई झोंकों में हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की चेतावनी भी दी है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना स्पष्ट की गई है।



