पुलिस प्रशासन की खटीमा नगर पालिका व्यापार मंडल संग बैठक, नगर समस्या को लेकर हुई चर्चा
पुलिस प्रशासन ने खटीमा शहर की यातायात व्यवस्था और अन्य समस्याओं के निवारण के लिए खटीमा नगर पालिका व्यापार मंडल और टुकटुक संचालकों के साथ बैठक करी। इस बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी उपस्थित रहे,वहीं खटीमा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह द्वारा बताया गया कि मेला घाट रोड पर जो प्राइवेट बसें खड़ी रहती हैं उन्हें जल्द थाने के समीप खाली स्थान पर खड़े करने की व्यवस्था करी जाएगी। इसके अतिरिक्त बैठक में शहर में रेहड़ी-ठेली वालों द्वारा अतिक्रण को लेकर भी चर्चा करी गई, जिसमें व्यापारियों को स्पष्ट रुप से निर्देश दिए गए हैं कि यदि व्यापारी अपने प्रतिष्ठान के आगे रेहड़ी-ठेली लगवाते हैं तो उन्हें नाली के भीतर ही ठेली लगवानी होगी। यदि कोई भी रेहड़ी नाली से बाहर पाई जाती है तो नियम उल्लंघन के तहत संबंधित व्यापारी और ठेली वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नगर समस्या को लेकर हुई चर्चा
वहीं शहर में टुकटुक रिक्शा संचालन को लेकर 10 दिन के भीतर सत्यापन किया जाना निश्चित किया गया है, यही नहीं टुकटुक रिक्शाओं का संचालन रुट भी निश्चित किया गया है जो फिलहाल प्रयोगात्मक तौर पर चलेगा। इसके अलावा रेडी ठेली वालों का सोमवार से सत्यापन किया जाएगा और जिनका सत्यापन गलत पाया गया उनको खटीमा से बाहर कर दिया जाएगा।





