उत्तराखंडटेक्नोलॉजीदेश/दुनियाबिजनेसराजनीतिशासन

देहरादून और चमोली के दो नौजवानों को जापान में नौकरी, मंत्री बहुगुणा ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड का हर युवा तकनीकी रूप से इतना सक्षम हो कि दुनिया का कोई भी मंच उसके लिए छोटा न पड़े। ये मानना है उत्तराखंड के कौशल विकास सेवानियोजन एवं पशुपालन मंत्री सौरभ बहुंगुणा का। ये बात सौरभ ने उस वक्त कही जब वे देहरादून के डोईवाला में खुशाल सोनकर और चमोली जिले के गिरीश प्रसाद जैसे नौजवानों की हौसला अफजाई कर रहे थे। दरअसल डोईवाला के खुशाल सोनेकर को जापान की ‘Nikko Co. Ltd’ में नौकरी मिली है जबकि चमोली जिले के गिरीश प्रसाद ‘Shii-Farm LLC’ में अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगे और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

मौका था ‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का । जिसमें की नौजवानो को नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा ये महज नौकरी का नियुक्ति पत्र वितरण नहीं, बल्कि हमारे उत्तराखंड के युवाओं के विश्व विजेता बनने के सपनों की उड़ान है। सौरभ ने कहा डोईवाला के खुशाल सोनकर और चमोली के गिरीश प्रसाद जैसे होनहार युवाओं को जापान में करियर शुरू करने के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए मन गर्व से भर गया। यह देखकर सुखद अनुभूति होती है कि हमारे पहाड़ की प्रतिभा अब जापान जैसे देशों की आधुनिक तकनीक और उद्योगों का हिस्सा बनने जा रही है।

सौरभ बहुगुणा ने इसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदीके के ‘स्किल इंडिया’ विजन और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व को दिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा हमारी सरकार युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षित और सम्मानजनक रोजगार दिलाने के लिए पूरी तरह समर्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button