उत्तराखंडदेहरादूनशासनसामाजिकसेहत स्पेशलस्वास्थ्य

देहरादून दून अस्पताल अलर्ट, इमरजेंसी में अतिरिक्त डॉक्टर तैनात, रंगों से होने वाली बीमारियों पर खास तैयारी

देहरादून में होली के मद्देनज़र दून अस्पताल ने स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों से निपटने के लिए विशेष तैयारी कर ली है। अस्पताल प्रबंधन ने इमरजेंसी में अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने के साथ ही नर्सिंग स्टाफ को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार होली के दौरान अक्सर रंगों के दुष्प्रभाव, त्वचा एलर्जी, आंखों में केमिकल जाने, कान-गले की समस्याएं, हुड़दंग के कारण चोट और हड्डी टूटने जैसे मामले सामने आते हैं। इन्हीं संभावित परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित विभागों के डॉक्टरों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।

फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक और ईएनटी विशेषज्ञ अलर्ट मोड में

अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक और ईएनटी विशेषज्ञों को होली के दौरान अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। नर्सिंग स्टाफ को भी अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती के साथ तैयार रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।

इन बातों का रखें ध्यान

होली के अवसर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। आंखों में रंग न जाने दें और कान में रंग या पानी जाने से बचाव करें। सिंथेटिक रंगों की वजह से त्वचा रोग का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए केवल हर्बल गुलाल का ही इस्तेमाल करें। त्योहार घर पर ही मनाएं, घर का बना खाना खाएं और बाहरी खाद्य पदार्थों से परहेज करें। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button