
उत्तराखंड में बीते गुरुवार को एक हंसते-खिलखिलाते परिवार की खुशियां पलक झपकते ही मातम में बदल गई। दरअसल, बीते गुरुवार को एक ब्रेजा कार में एक 11 माह के मासूम समेत कुल 6 लोग सवार थे जो झिझाड़ गांव में शादी समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे थे। सब कुछ सही चल रहा था लेकिन होनी को कुथ और ही मंजूर था, जैसे ही इनकी कार अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर बसोली पास पहुंची तो कार चालक चालक अर्जुन कुमार (35) वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधी गहरी खाई में समा गई।
इस दर्दनाक सड़क हादसे से परिवार में गहरा मातम पसरा है, हादसे में 11 माह के रेहान पुत्र महेश आर्या, मंजू देवी (45) पत्नी गोपाल राम की मौत हो गई। घटना में महेश ने अपना मासूम तो गोपाल ने अपनी पत्नी खो दी। जबकि महेश आर्या, गोपाल राम, जया देवी, संजय कुमार (18) और चालक अर्जुन कुमार घायल हो गए, जिनका इलाज बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वहीं हादसे की सूचना पाते ही ताकुला चौकी पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों और अल्मोड़ा से पहुंची फायर सर्विस टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला में उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल हादसों के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं हादसे के बाद स्वजन में कोहराम मचा हुआ है।




